फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पेंशन लेने भारत आ रहे पूर्व सैनिक की हार्ट अटैक से मौत

Tue, 06 Oct 2026 11:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। भारतीय सीमा से लगे नेपाल के बैतड़ी, सुर्नया गांव पालिका 2, बिजुला निवासी 60 वर्षीय डंबर चंद की पेंशन लेने के लिए भारत आते समय हार्ट अटैक से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, भारतीय सेना से सेवानिवृत्त डंबर चंद को झूलाघाट में एसबीआई की शाखा से पेंशन मिलती है। मंगलवार सुबह वह जीप से झूलाघाट आ रहे थे। दशरथ चंद नगरपालिका 1, गुरूखोला के पास जीप में ही उन्हें दिल का दौरा पड़ गया। जिला प्रहरी कार्यालय के प्रहरी प्रवक्ता प्रहरी निरिक्षक सूरज सिंह ने बताया कि उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें