झूलाघाट (पिथौरागढ़)। भारतीय सीमा से लगे नेपाल के दार्चुला में जीप से गिरकर युवक की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, डिलासैनी गांव पालिका निवासी 30 वर्षीय संतोष जागरी यात्री जीप में साथियों के साथ गन्ना से बिटुले जा रहा था। दार्चुला के मार्मा गांव पालिका 3, बिटुले के समीप अचानक वह जीप के दरवाजे से बाहर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे बैतड़ी जिला अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इलाका प्रहरी कार्यालय गोकुलेश्वर के प्रमुख प्रहरी निरिक्षक नीरज सिंह भाट ने बताया कि जीप में सवार चालक सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में सभी नशे में थे।