फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उक्रांद नेता ऐरी छह माह तक अपनी पेंशन का 30 प्रतिशत हिस्सा देंगे सीएम राहत कोष में

विज्ञापन
काशी सिंह ऐरी - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी पिथौरागढ़। उक्रांद के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक काशी सिंह ऐरी अपनी पेंशन का 30 प्रतिशत हिस्मसीएम राहत कोष में 6 माह तक देंगे। उन्होंने इस संबंध में विधानसभा अध्यक्ष को पत्र भेजा है। शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष को भेजे पत्र में ऐरी ने कहा कि कोरोना वायरस के कहर के बाद पूरा प्रदेश आर्थिक तंगी के दौर से गुजर रहा है। उन्होंने कहा इसी को देखते हुए उन्होंने छह माह तक अपनी पेंशन का 30 प्रतिशत हिस्सा सीएम राहत कोष में देने का निर्णय लिया है। उक्रांद नेता के प्रयासों की लोगों ने सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें