डीडीहाट में मवेशियो को रात में चारा देते पशु चिकित्सक। संजू पंत डीडीहाट
- फोटो : AMAR UJALA
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। यूथ सोसाइटी रोटी बैंक और पशुपालन विभाग की संयुक्त पहल पर नगर में घूम रहे आवारा जानवरों को चारा उपलब्ध कराया जा रहा है। पशु चिकित्सक डा. तरूण कुमार के नेतृत्व में रोटी बैक ने रात को सड़कों के किनारे बैठे लावारिस बैल, गाय, कुत्तों को चारा उपलब्ध कराया। रोटी बैंक के अध्यक्ष संजय पंत ने बताया कि रोजाना सब्जी आदि के छिलके एकत्रित कर पशु पालन विभाग के साथ मिलकर इन मवेशियों को चारा खिलाया जा रहा है। रोटी बैंक रोजाना 465 लोगों को खाना उपलब्ध करा रहा है। आरसीसी कम्पनी भी रोजाना गरीब लोगों को खाने के पैकेट उपलब्ध कर रही है।