लोहाघाट जीआईसी मूल्यांकन केंद्र में मूल्यांकन के बाद प्रपत्र तैयार करते शिक्षक। स्रोत: शिक्षक
पिथौरागढ़/लोहाघाट। बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा हो गया है। पिथौरागढ़ जिले में मूल्यांकन के लिए केएनयू जीआईसी को केंद्र बनाया गया था। मुख्य शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार जुकरिया ने बताया कि हाईस्कूल की 27 हजार और इंटर की 28 हजार कापियों का मूल्यांकन कर लिया गया है। मूल्यांकन के लिए 15 टेबल बनाई गई थीं। मूल्यांकन के लिए 250 शिक्षक और कर्मचारी तैनात थे। उन्होंने बताया कि 12 अप्रैल को कऍपियां रामनगर बोर्ड को भेज दी जाएंगी।
इधर लोहाघाट में भी पंडित बेनीराम पुनेठा राजकीय इंटर कॉलेज में चल रहे उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा हो गया है। मूल्यांकन के दौरान 39,065 (हाईस्कूल की 36065 तथा इंटरमीडिएट की तीन हजार) उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया।
उप नियंत्रक चौबे ने बताया कि बताया है कि मूल्यांकन केंद्र में विभिन्न जनपदों से आए हुए 112 परीक्षक, 20 अंकेक्षक और 10 उप प्रधान परीक्षक लगाए गए थे। उन्होंने बताया कि पूर्ण पारदर्शिता और शांति पूर्वक ढंग से उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन का कार्य संपन्न हो गया है। मूल्यांकन कार्य में सह उप नियंत्रक विक्रमाजीत सिंह चौहान, नवीन चंद्र उप्रेती, स्ट्रांग रूम प्रभारी बीके सिंह, राजेंद्र गिरि, कैलाश चंद्र, दीपक भट्ट, हरिहर चंद्र, हेम चंद्र पांडेय, विनोद पांडेय आदि ने सहयोग किया।