फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसबीआई गणाई में स्टॉफ न होने से आक्रोश

Wed, 03 Apr 2019 11:02 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/ अमर उजाला , गणाईगंगोली (पिथौरागढ़)।
विज्ञापन
गणाईगंगोली में बैंक में उमड़ी खाताधारकों की भीड़। - फोटो : पिथौरागढ़
विज्ञापन
भारतीय स्टेट बैंक में पिछले आठ माह से स्टाफ की कमी बनी हुई है। बैंक में दूरदराज से आने वाले ग्राहकों को घंटों लाइन में लगकर इंतजार करना पड़ रहा है। कई बार मांग उठाने के बावजूद कोई सुनने वाला नहीं है। इससे परेशान क्षेत्र के लोग अब आंदोलन का मन बना रहे हैं।
विज्ञापन


दो माह पहले लोगों ने एसबीआई के एजीएम दीवान सिंह पांगती से दूरभाष पर बैंक में स्टाफ की नियुक्ति करने की मांग की थी। तब उन्होंने भरोसा दिलाया था कि जल्द ही शाखा में एक स्टाफ दिया जाएगा। दो माह बीतने के बाद भी नियुक्ति नहीं हुई है। समय पर काम नहीं होने के चलते कई बार ग्राहकों की बैंक स्टाफ से झड़प भी हो चुकी है। स्टाफ नहीं होने से 70-80 साल के बुजुर्गों को घंटों लाइन में लगना पड़ता है।

 बुधवार सुबह नौ बजे से ही गेट के बाहर सैकड़ों लोग लाइन में लग गए थे। दस बजे बैंक खुला तो लाइन में लगने के लिए ग्राहकों की आपस में झड़प भी हुई। बैंक में करीब 400 से 500 के बीच ग्राहकों को कैश बांटने के लिए एक ही क्लर्क है। आक्रोशित ग्राहकों ने शाखा प्रबंधक बीएस शुक्ला से मुलाकात कर जल्द अन्य स्टॉफ नियुक्ति कराने की मांग की। साथ ही बैंक में दो कैश काउंटर खोलने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि यदि उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो वह आंदोलन करने को विवश होंगे। इस मौके पर व्यापार संघ अध्यक्ष राजेंद्र उपाध्याय, हरीश मेहता, गिरीश उपाध्याय, देवेंद्र मेहता, चंचल सिंह, हेमंत सिंह, किशन सिंह, रमेश चंद्र, प्रकाश राम, भूपेश चंद्र, दिनेश चंद्र, भरत सिंह, रमेश निओलिया, कुलदीप मेहरा, पुष्कर सिंह, मोहित सिंह, गोविंद पंत, हेमंत कुमार, दलीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें