फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: सोना बनकर चमकी पर्यावरण मित्र की बेटी कनक

Thu, 25 May 2023 11:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नगर पालिका में कार्यरत पर्यावरण मित्र की बेटी कनक ने उत्तराखंड बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में 93 प्रतिशत नंबर के साथ जिले में तीसरा और मेरिट में 21वां स्थान प्राप्त किया है। बेटी की सफलता से माता-पिता की आंखें खुशी से छलक आईं। कनक आईएएस अधिकारी बनकर देश सेवा करना चाहती हैं।
विज्ञापन

गंगोत्री गर्ब्याल बालिका इंटर कॉलेज में कक्षा 12वीं की छात्रा कनक ने हिंदी में 94, अंग्रेजी 87, साइकोलॉजी में 99, भूगोल में 91 और अर्थशास्त्र में 95 अंक प्राप्त किए हैं। कनक के पिता राजू वाल्मिकी पिथौरागढ़ नगर पालिका में पर्यावरण मित्र हैं। उनकी माता पिंकी वाल्मिकी गृहिणी हैं। कनक ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षिकाओं को दिया है। कनक ने बताया कि वह प्रतिदिन छह से सात घंटे तक पढ़ाई करती थीं। वह आईएएस अधिकारी बनकर देश सेवा करना चाहती हैं।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें