फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरमीडिएट : तनुजा और हर्षित ने किया जिला टॉप

Thu, 25 May 2023 11:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
जिला टॉप करने के बाद पिता के साथ खुशी मनाती तनुजा बाफिला। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। हिमालया इंटर काॅलेज चौकोड़ी की छात्रा तनुजा बाफिला ने इंटरमीडिएट में 94 प्रतिशत अंकों के साथ जिला टॉप किया है। तनुजा की सफलता से घर-परिवार में खुशी की लहर है। तनुजा अब बीएससी करना चाहती हैं। बेड़ीनाग की रहने वाली तनुजा ने गणित में 99, हिंदी में 97, अंग्रेजी में 96, रसायन विज्ञान में 95 और भौतिक विज्ञान में 83 नंबर प्राप्त किए हैं। तनुजा के पिता भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हैं और माता निर्मला देवी गृहिणी हैं। तनुजा का कहना है कि स्कूल के अलावा घर पर रोजाना दो से तीन घंटे घर पढ़ाई करती थीं। तनुजा की सफलता पर विद्यालय प्रबंधक प्रकाश कार्की, प्रधानाचार्य देवबाला बिष्ट आदि खुशी जताई है। संवाद
विज्ञापन

-
ग्लोरियल इंटर कॉलेज के हर्षित पंत बनना चाहते हैं सेना में अधिकारी
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। ग्लोरियल इंटर कॉलेज डीडीहाट के हर्षित पंत ने 94 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है। उनकी सफलता से परिवार में खुशी की लहर है। हर्षित ने हिंदी में 88, गणित में 94, भौतिक विज्ञान 97, रसायन विज्ञान में 94 और अंग्रेजी में 97 नंबर प्राप्त किए हैं। हर्षित के पिता दीप चंद्र पंत शिक्षक और माता लता पंत गृहिणी हैं। हर्षित सेना में अधिकारी बनाना चाहते हैं। हर्षित का कहना है कि मन लगाकर पढ़ाई करने से सफलता मिलती है। हर्षित पंत की सफलता पर विद्यालय की प्रबंधक रेखा कापड़ी का कहना है कि हर्षित पंत मेधावी छात्र हैं। वह भविष्य में खूब तरक्की करेंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें