डीडीहाट (पिथौरागढ़)। ऊर्जा निगम ने बिजली का बिल जमा नहीं करने वाले बकायेदारों का संयोजन विच्छेद करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पहले चरण में पांच सरकारी विभागों का संयोजन काटा गया है।
ऊर्जा निगम के उप खंड अधिकारी विवेक उपाध्याय ने बताया कि डायट, पीएमजीएसवाई, ग्रामीण निर्माण विभाग, आईटीआई अस्कोट एवं लोक निर्माण विभाग के संयोजन काटे गए हैं। इन सभी विभागों पर 10 लाख रुपये से अधिक का बकाया है। नगर में भी 20 से अधिक लोगाें के संयोजन काटे गए हैं। सभी को 31 मार्च तक बकाए का भुगतान करने के निर्देश दिए हैं। बकाया जमा नहीं कराने पर बिलों को एक अप्रैल के बाद राजस्व वसूली के लिए भेज दिया जाएगा। विभाग ने अब तक 99.87 लाख के विद्युत बिलों की वसूली कर ली है। टीम में देवेंद्र कन्याल, दीपक पंत, नरेंद्र कार्की, नवीन साही, दीपक कन्याल, दीपा शर्मा शामिल हैं।