फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनको स्पोर्ट्स पिथौरागढ़ ने जीता उद्घाटन मैच

विज्ञापन
पिथौरागढ़ महाविद्यालय में मैच खेलने को तैयार टीमों के खिलाड़ी। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित स्व. पुष्कर चंद रजवार मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में एनको स्पोर्ट्स पिथौरागढ़ ने धारचूला वारियर्स को हराया।
विज्ञापन

बुधवार को महाविद्यालय खेल मैदान में पहले बल्लेबाजी करते हुए पिथौरागढ़ ने 20 ओवर में 100 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी धारचूला की टीम 75 रन पर ढेर हो गई। पिथौरागढ़ के विपिन महर ने चार, अक्षय ने तीन विकेट लिए। अंपायर श्रीनिवास कोहली और प्रशांत भैसोड़ा रहे। इससे पहले मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र बोहरा, विशिष्ट अतिथि जिपं उपाध्यक्ष कोमल मेहता, प्रकाश जोशी ने प्रतियोगिता शुरू कराई। वहां रेडक्रास अध्यक्ष ललित पंत, सामाजिक कार्यकर्ता मंटू वल्दिया, आयोजक दिनेश बोरा(टैटू मैन), नीरज सौन, अन्नू खनका आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें