फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाली बर्तन लेकर लगाया जाम

Wed, 04 Nov 2015 10:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कालीविनायक-पुरानाथल मार्ग के किनारे हो रहे अवैध खनन के कारण पेयजल लाइन टूट गई है। इस कारण कालीविनायक-पुरानाथल रोड के किनारे बने दर्जनों घरों में पानी की सप्लाई बंद हो गई। इससे गुस्साए लोगों ने बुधवार को खाली बर्तन लेकर जाम लगाया और अवैध खनन पर अंकुश लगाने की मांग की। लोगों का कहना है कि अवैध तरीके से निकाले गए पत्थरों को सड़क के दोनों ओर जमा किया गया है। इससे रोड भी संकरी हो गई है। वाहनों के साथ-साथ पैदल चलने वालों को भारी दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के लोगों ने समाजसेवी इंद्र सिंह भंडारी के नेतृत्व में जाम लगाया। महिलाएं खाली बर्तन लेकर सड़क पर बैठ गई। इससे पहले लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर अवैध खनन पर अंकुश लगाने और टूटी हुई पेयजल लाइन की मरम्मत करने की मांग की। प्रशासन की शिथिलता के खिलाफ लोगों में भारी गुस्सा है। गांव के लोगों को 500 मीटर दूर से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है। जाम की सूचना के बावजूद प्रशासन का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। लोगों ने यात्रियों की असुविधा को देखते हुए खुद ही जाम खोल दिया। इस दौरान दीवानी राम, जगत सिंह, विशन सिंह डांगी, दान सिंह बोरा, राजेंद्र सिंह कार्की, पार्वती देवी, सीएस बोगा, नीमा बाफिला, सोनी कार्की, विमला डांगी आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें