फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना काल में सेवा देने वाले कर्मियों को फिर मिलेगा रोजगार

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। कोरोना काल में सेवा देने के बाद हटाए गए 161 स्वास्थ्य कर्मियों की दोबारा बहाली होगी। इन सभी कर्मियों को निजी कंपनी टीएनएम के माध्यम से रखा जाएगा।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के दौरान वर्ष 2020 में जिले में 161 कर्मियों को जिला अस्पताल, बेस अस्पताल, महिला अस्पताल समेत ब्लॉकों के अलग-अलग अस्पताल में तैनाती दी गई। सभी ने जान की परवाह किए बिना मरीजों की सेवा की। इसके बाद कोविड की दूसरी और तीसरी लहर में जरूरत के अनुसार इन कर्मियों को रखा गया। कोविड की स्थिति सामान्य होने पर सभी कर्मियों को हटा दिया गया।
हालांकि इन कर्मियों ने सेवा विस्तार की मांग की थी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद कर्मियों ने विभिन्न माध्यमों से सरकार का ध्यान खींचकर विभाग में नियुक्ति देने की मांग की। लंबी लड़ाई के बाद उन्हें टीएनएम के माध्यम से रखने की तैयारी है। कोविड काल में 45 फार्मासिस्ट, 16 डाटा एंट्री ऑपरेटर, चार पीएसए तकनीशियन, 96 चतुर्थ श्रेणी कर्मियों को रखा गया था।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एचएस ह्यांकी ने बताया कि जिले में कोरोना काल के दौरान रखे गए 161 स्वास्थ्य कर्मियों को निजी कंपनी टीएनएम के माध्यम से रखा जाएगा। अनुबंध होने के बाद सभी को नियुक्ति दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें