फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में पदोन्नति में आरक्षण के विरोध गरजे जनरल, ओबीसी कर्मचारी

विज्ञापन
पिथौरागढ़ धरना स्थल में प्रदर्शन करते कर्मचारी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पदोन्नति में आरक्षण के विरोध में उत्तराखंड जनरल-ओबीसी इंप्लाइज एसोसिएशन पिथौरागढ़ और चंपावत ने अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू कर दी है। आंदोलन के पहले दिन विभिन्न विभागों के सभी जनरल और ओबीसी कर्मिकों ने कार्य बहिष्कार किया। सरकार पर कोर्ट के आदेशों की अवहेलना का आरोप लगाते हुए नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सोमवार को पिथौरागढ़ में उत्तराखंड जनरल ओबीसी इंप्लाइज एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष दिनेश गुरुरानी, उपाध्यक्ष प्रदीप भट्ट और जिला महामंत्री बिजेंद्र लुंठी के नेतृत्व में कर्मिकों ने धरना स्थल टकाना रामलीला मैदान में एकत्र हुए। उन्होंने यहां सरकार पर कर्मचारियों की अनदेखी के आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। चंपावत में उत्तराखंड जनरल-ओबीसी इंप्लाइज एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह बोहरा की अध्यक्षता और जीवन ओली के संचालन में हुई सभा में हुई।
सूने रहे ज्यादातर दफ्तर
पिथौरागढ़। जनरल ओबीसी कर्मियों के हड़ताल पर रहने से ज्यादातर सरकारी कार्यालय सूने नजर आए। इसके चलते कलक्ट्रेट, तहसील सहित तमाम विभागों में काम प्रभावित रहा। सोमवार को दूरदराज से विभिन्न कार्यों के लिए जिला मुख्यालय आए लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

इन विभागों के कर्मी रहे मौजूद
विकास भवन, लोनिवि, उद्यान, पशुपालन, शिक्षा, पर्यटन, सेवा योजना, कृषि, कलक्ट्रेट, सिंचाई विभाग, राज्य कर, वन विभाग, निर्वचन, लोनिवि समेत 40 विभागों के कर्मियों ने हिस्सा लिया।
पिथौरागढ़ ये रहे शामिल
केएस अधिकारी, इंजीनियर दिनेश जोशी, ललित शर्मा, केएस अधिकारी एमपीएस डोभाल, सौरभ चंद, ज्योति पांडेय, एस सी पंत, राजू धामी, दीपक पंत, राजेश खाती सुरेंद्र भाकुनी मौजूद रहे।
चंपावत में ये लोग रहे मौजूद
संयोजक भूपेंद्र प्रकाश जोशी, सुरेंद्र सिंह सौन, एमसी जोशी, होशियार सिंह कार्की, राजेंद्र सिंह सामंत, केके जोशी, आरएन पंत, राजेंद्र गिरि, सोमनाथ गर्ग, जीबी दुर्गापाल, पंकज चौहान, नवीन सिंह बिष्ट, संजय चौहान, महेश चंद्र पांडेय, प्रदीप चौहान, महेंद्र सिंह, हेम चंद्र जोशी, देवराज सिंह, महिपाल सिंह बिष्ट, आनंद सिंह नेगी, नारायण सिंह कार्की, एसडी भट्ट, एनएस पुनेठा, गणेश लाल वर्मा, वीरेंद्र सिंह तड़ागी, निर्मल सिंह, पंकज सिंह, कुंदन सिंह, राहुल उपाध्याय, प्रकाश सिंह, सुमित गोस्वामी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें