फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: महासंघ के कर्मियों ने गुरना मंदिर परिसर में लगाए 125 पौधे

Thu, 07 Nov 2024 12:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नियमितीकरण की मांग को लेकर संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के कार्मिकों का आंदोलन 125 वें दिन भी जारी रहा। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी के नेतृत्व में निगम कर्मियों ने गुरना मंदिर परिसर में विभिन्न प्रजाति के 125 पौधों का रोपण किया। उन्होंने कहा कि कुमाऊं और गढ़वाल दोनों मंडलों में एक हजार पौधों का रोपण किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा गया। उन्होंने कहा कि नियमितीकरण न होने से कई कर्मचारी नियमित हुए बिना ही सेवानिवृत हो गए हैं। कहा कि सरकार को इसका संज्ञान लेते हुए शीघ्र नियमितीकरण नियमावली 2024 जारी करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें