फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: बैतड़ी में घरेलू रसोई सिलिंडर में लगी आग, एक युवक झुलसा; अस्पताल में भर्ती

Wed, 06 Nov 2024 05:10 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़

सार

नेपाल के बैतड़ी में घरेलू रसोई सिलिंडर में आग लग गई। आग की चपेट में आने से एक युवक झुलस गया जिसे अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

भारतीय सीमा से लगे नेपाल के बैतड़ी में घरेलू रसोई सिलिंडर में आग लग गई। आग की चपेट में आने से एक युवक झुलस गया जिसे अस्पताल में भर्ती किया गया है।

जानकारी के मुताबिक बैतड़ी, सिगास गांवपालिका-9 के शंकरपुर आधारभूत स्कूल के रसाेई गैस सिलिंडर में गैस का रिसाव हुआ। प्रधानाचार्य सालीभान धामी ने गैर रिसाव को ठीक करने के लिए चौखाम निवासी सुरेंद्र धामी (40) को मौके पर बुलाया। जब वह सिलिंडर ठीक कर रहा था तो अचानक उसमें आग तेज हो गई। इसकी चपेट में आने से वह बुरी तरह झुलस गया।

वहीं प्रधानाचार्य सालीभान धामी की पत्नी धनमती धामी (38) भी आग की चपेट में आ गई। सुरेंद्र को डडेलधुरा अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। सिगास गांवपालिका वार्ड नं-9 के वार्ड अध्यक्ष कृष्ण धामी ने बताया कि घायल को काठमांडू बर्न अस्पताल में भर्ती किया गया है जबकि घायल महिला का बित्तथड़ चीर देवलेक अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें