फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: कार्मिकों ने यूपीएस की जलाईं प्रतियां, प्रदर्शन किया

Tue, 28 Jan 2025 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। केंद्र सरकार की यूनिफाइड पेंशन स्कीम का जिले भर में विरोध शुरू हो गया। जिले के सभी विकासखंडों और विद्यालयों में तैनात कार्मिकों ने धरना-प्रदर्शन कर रोष व्यक्त किया। इस दौरान विरोध स्वरूप यूपीएस की प्रतियां जलाई गईं।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय में संगठन के जिलाध्यक्ष बिजेंद्र लुंठी की अध्यक्षता में सभा हुई। वक्ताओं ने कहा कि देश के सभी कर्मचारी और शिक्षक लगातार पुरानी पेंशन बहाली के लिए संघर्ष कर रहे हैं। केंद्र सरकार हर बार कार्मिकों को ठगने का काम कर रही है।
इस बार भी सरकार ने पुरानी पेंशन के स्थान पर यूपीएस लागू करने का गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जिला मंत्री मोहित बिष्ट ने बताया के जिले के सभी विद्यालयों में भी विरोध व्यक्त किया गया है। कहा कि अगर मार्च से पहले सरकार पुरानी पेंशन बहाल नहीं करती है तो आंदोलन को और भी तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

सभा को उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन के जिलाध्यक्ष सौरभ चंद, राजकीय शिक्षक संघ के जिला मंत्री प्रवीण रावल, जिला उपाध्यक्ष प्रीति वर्मा, मिनिस्टीरियल फेडरेशन के जिला महामंत्री देवराज कन्याल, कोषागार संघ के जिलाध्यक्ष दीपक वर्मा, लोनिवि वर्कचार्ज यूनियन के मंडल अध्यक्ष ललित शर्मा ने भी संबोधित किया।
इस मौके पर सावित्री दुग्ताल, अरविंद, प्रमोद जोशी, पीएस खोलिया, दलीप बिष्ट, राजेंद्र राणा, हेम पांडे, दीवान धामी, संजय जोशी, अशोक पंत, नवल चौधरी आदि मौजूद थे।

पुरानी पेंशन कर्मचारियों का हक, लेकर रहेंगे

डीडीहाट (पिथौरागढ़)। शिक्षकों और अन्य विभागों के कर्मचारियों ने नई पेंशन योजना की प्रतियां जलाईं। उन्होंने पुरानी पेंशन बहाली की मांग की। कहा कि पेंशन हर कर्मचारी का हक है इसे लेकर रहेंगे।
मंगलवार को विकासखंड के शिक्षक और कर्मचारी खंड विकास कार्यालय पहुंचे और नई पेंशन योजना की प्रतियां जलाईं। उन्होंने कहा कि पेंशन हर कर्मचारी का हक है। कहा कि विधायक, सांसदों की पेंशन लगातार बढ़ रही है लेकिन अपना जीवन जनता की सेवा में लगाने वाले कर्मचारियों को पेंशन देने से सरकार हाथ पीछे खींच रही है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर ओपीएस के ब्लॉक अध्यक्ष भूपाल चौहान सहित कई शिक्षक और कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें