फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: वैज्ञानिक सोच और नवाचार पर जोर

Sat, 01 Aug 2026 11:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में शनिवार को इंस्पायर अवार्ड मानक कार्यशाला आयोजित हुई, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच और नवाचार को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन

डायट प्राचार्य आशुतोष वर्मा ने कार्यशाला का शुभारंभ किया। उन्होंने शिक्षकों से अधिक विद्यार्थियों को योजना से जोड़कर स्थानीय समस्याओं पर आधारित नवाचारी मॉडल तैयार कराने का आह्वान किया। जिला इंस्पायर समन्वयक नवीन पंत ने योजना के उद्देश्य, पात्रता, ऑनलाइन नामांकन और मॉडल चयन की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि इसका लक्ष्य 10 से 15 वर्ष आयु वर्ग के विद्यार्थियों की मौलिक वैज्ञानिक सोच को प्रोत्साहित करना है। जिला विज्ञान समन्वयक नरेश जोशी ने संचालन करते हुए विद्यालयों की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया। उन्होंने शिक्षकों की भूमिका को विद्यार्थियों की जिज्ञासा को नवाचार में बदलने वाला बताया। राज्य समन्वयक अभिनाष उनियाल ने भी ऑनलाइन माध्यम से संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें