फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं निर्वाचन पर भारी न पड़ जाए टायरों की कमी

Wed, 25 Jan 2017 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में टायरों के अभाव में खड़ी रोडवेज की बसें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रोडवेज की खस्ता हालत का असर निर्वाचन में पड़ने की आशंका पैदा हो गई है। परिवहन निगम के पिथौरागढ़ डिपो में टायरों के अभाव में आधे से अधिक बसें वर्कशाप में खड़ी हो गई हैं। डिपो ने जिला निर्वाचन कार्यालय के सामने भी टायरों के अभाव का मामला उठाया है। डिपो के सहायक महाप्रबंधक टायरों की कमी की बात तो स्वीकार करते हैं, लेकिन टायरों के अभाव में बसें खड़ी होने की बात से इनकार करते हैं।
विज्ञापन


टायरों के अभाव के कारण डिपो की सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। डिपो के सूत्रों की मानें तो 108 बसों के बेड़े में से केवल 50 बसें सड़क पर चल रही हैं। एक बस के टायर खोलकर दूसरी बस में लगाकर किसी तरह बसों का संचालन किया जा रहा है। जल्द डिपो को टायर नहीं मिले तो इनमें से भी कई बसें सड़कों पर चलने लायक नहीं रह जाएंगी। बसों के न चलने से जहां यात्रियों को दिक्कत हो रही है, वहीं डिपो को रोज लाखों रुपए के राजस्व का नुकसान हो रहा है।

डिपो के सहायक महाप्रबंधक आलोक बनवाल टायरों की कमी की बात तो स्वीकार करते हैं, लेकिन टायरों के अभाव में बसों के खड़े होने की बात से इनकार करते हैं। उनका कहना है कि रनिंग में सभी बसों का संचालन हो रहा है। डिपो को 100 टायरों की तत्काल आवश्यकता है। यह भी मानते हैं कि टायरों की कमी का मामला निगम के उच्चाधिकारियों के साथ ही निर्वाचन कार्यालय को दे चुके हैं। बनवाल कहते हैं कि टायरों की कमी जल्द ही पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें