फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: विद्युत विभाग का सरकारी महकमों पर 164 लाख का बकाया

Thu, 12 Feb 2026 11:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़ । यूपीसीएल का सरकारी महकमों पर 164.7 लाख रुपये का बकाया है। बकाया वसूलने को विभाग ने अभियान तेज कर दिया है। मार्च तक बकाया जमा नहीं करने वाले विभागों का संयोजन विच्छेद करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

यूपीसीएल के अधिशासी अभियंता नितिन गर्खाल ने बताया कि पिथौरागढ़ के विभागों पर 117.27 लाख और धारचूला डिविजन में 47.43 लाख रुपये का बकाया है। नगर निगम पिथौरागढ़ पर 49.06 लाख तो पावर कार्पोरेशन पर 30.68 लाख रुपये बकाया चल रहा है। बेसिक शिक्षा के 271 संयोजनों पर पिथौरागढ़ डिविजन में 5.44 लाख तो धारचूला में 254 संयोजनों पर 19.52 लाख रुपये का बकाया है। नगर पालिका और नगर पंचायत पर 10़. 91 लाख, सेकेंड्री एजुकेशन पर 12़ 19 लाख का बकाया है।
उन्होंने बताया कि विभागीय टीम कार्यालयों में विभागाध्यक्षों से मुलाकात कर बकाया देने का अनुरोध कर रही है। विभागों से शीघ्र ही बकाया मिलने का आश्वासन मिला है। उन्होंने बताया कि यदि इसके बाद भी बकाया नहीं मिला तो संयोजन विच्छेद करने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने उम्मीद जताई है कि फरवरी अंतिम सप्ताह तक बकाया वसूल कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें