फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ उद्योग व्यापार मंडल का होगा रजिस्ट्रेशन बनेगा अपना संविधान

विज्ञापन
उद्योग व्यापार मंडल की चुनाव समिति की बैठक में मौजूद व्यापारी। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। उद्योग व्यापार मंडल की चुनाव समिति ने मंगलवार को व्यापार भवन में बैठक की। इसमें व्यापार मंडल के पंजीकरण और संविधान बनाने पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

शिवराज सिंह अधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुख्य चुनाव अधिकारी जगदीश पुनेड़ा ने कहा कि आगामी चुनाव के लिए सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए नगर क्षेत्र को 18 सेक्टरों में बांटा गया है। व्यापार मंडल का पंजीकरण भी होना है। व्यापार मंडल अपना संविधान बनाने के लिए संविधान सभा और सलाहकार मंडल का गठन करेगा।
विज्ञापन

नगर अध्यक्ष शमशेर महर ने बताया कि नगर कार्यकारिणी ने रविवार को संरक्षक मंडल को इस्तीफा सौंप दिया है। इसे स्वीकार कर लिया गया है। संरक्षक मंडल ने नई कार्यकारिणी के गठन तक उन पदों पर बने रहने को कहा है। इस दौरान नवीन जोशी, कुंडल मोसाल, दीपक जोशी, सुनील वर्मा, संदीप पांडेय गोल्डी, श्याम उप्रेती, महेश मखोलिया, देवकीनंदन जोशी, पवन जोशी, जनक जोशी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें