फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव प्रेक्षक ने मतदान स्थलों का निरीक्षण किया

विज्ञापन
विज्ञापन
निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त प्रेक्षक राशिद खान ने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान बूथों में पानी, शौचालय की जानकारी ली।
विज्ञापन

रविवार को प्रेक्षक ने पोलिंग बूथ संख्या 113 राजकीय प्राथमिक विद्यालय देवदार का निरीक्षण किया गया। 460 मतदाताओं वाले इस बूथ में ग्राम उदय बुंगा, देवदार के मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। बूथ में सभी व्यवस्था सही पायी गईं। उसके बाद उन्होंने बूथ संख्या 111 व 112 राजकीय प्राथमिक विद्यालय मरसोली भाट पूरब व पश्चिम का निरीक्षण किया गया। बूथ 111 में ग्राम मरसोली भाट, आनु, डाबरी, बुंगा के 924 वोटर हैं।
बूथ 112 में ग्राम कमल गांव, खेनाल गांव, महरखोला के 461 वोटर हैं। उसके बाद प्रेक्षक ने बूथ संख्या 114 राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिमलकोट का निरीक्षण किया। इस बूथ में ग्राम सिमलकोट, खतेड़ा व रिखई के मतदाताओं द्वारा मतदान किया जाना है। बूथ में पानी, शौचालय, विद्युत व्यवस्था सही पायी गई। प्रेक्षक ने बीएलओ को वोटर स्लिप मतदाताओं के घर-घर जाकर पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने बूथ पर आने वाले मतदाताओं की पैदल दूरी के बारे में भी बीएलओ से जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान प्रदीप कुमार, बीएलओ जीवन लाल वर्मा और प्रेक्षक दल के कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

प्रतिदिन एक घंटा कार्यालय में बैठेंगे चुनाव प्रेक्षक
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ विधानसभा उप निर्वाचन को निष्पक्ष और शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी राशिद खान प्रतिदिन सुबह 10 बजे से 11 बजे तक जिला कार्यालय के कक्ष संख्या 24 में बैठेंगे। इस अवधि में क्षेत्र के मतदाता उनसे मिल सकते हैं। मतदाता उनके मोबाइल नंबर 9410185668 में भी संपर्क कर सकते हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने अवगत कराया है कि भारत निर्वाचन आयोग ने भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी कल्याण नाथ को व्यय प्रेक्षक नियुक्त किया है। जिनका मोबाइल नंबर 7466068995 है। उप निर्वाचन के दौरान निर्वाचन व्यय से संबंधित जो भी जानकारी उन्हें देनी है, वह उक्त नंबर पर दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें