फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: आलम दारमा से बुजुर्ग महिला को डोली में पहुंचाया बंगापानी

Sun, 25 Jun 2023 10:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
बंगापानी के आलम दारमा गांव से बीमार बुजुर्ग महिला को डोली में लाते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
बंगापानी (पिथौरागढ़ )। तहसील की ग्रामसभा आलम दारमा के ग्रामीण आज भी सड़क की बाट जोह रहे हैं। गांव में किसी के बीमार होने पर उसे डोली से सड़क तक पहुंचाया जाता है। नौ स्वतंत्रता सेनानी, वीर चक्र विजेता होने के बाद भी सड़क सुविधा नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश पनप रहा है।
विज्ञापन

खिमुली देवी (81 वर्ष) पत्नी स्व. दुर्गा सिंह धामी की शनिवार दोपहर को अचानक तबीयत बिगड़ गई। उल्टियां आने के बाद वह बेहोश हो गईं। सड़क के अभाव में ग्रामीण वृद्धा को तुरंत मुख्य सड़क तक पहुंचाने में असमर्थ रहे। इस कारण वृद्धा को पूरी रात बेहोशी की हालत में गुजारनी पड़ी। रविवार सुबह ग्रामीण टूटी हुई 108 डोली को जुगाड़ बनाकर ऊबड़-खाबड़ रास्ते से सड़क तक लाए। यहां से वृद्धा को सौ किमी दूर जिला मुख्यालय ले जाया गया। मरीज की हालत नाजुक बनी हुई है।
ग्रामीणों ने कई बार सड़क के लिए नेताओं और प्रशासन के समक्ष गुहार लगाई लेकिन कोई हल नहीं निकला। ग्रामीण एक महीने में दो बीमार लोगों को डोली के सहारे अस्पताल पहुंचा चुके हैं। सात-आठ साल बीतने के बाद भी साढ़े सात किमी सड़क का कार्य पूरा नहीं हो पाया है। इससे ग्रामीणों का सरकार से मोह भंग हो चुका है। आक्रोशित ग्रामीणों का कहना है कि जिस गांव के जांबाजों ने देश की आजादी में अहम भूमिका निभाई उसी की अनदेखी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें