मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। रांथी गांव निवासी गोविंद सिंह दानू (65) रविवार की शाम पांच बजे अपनी किराने की दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान बंदरों का झुंड वहां पहुंच गया। उन्हाेंने बंदरों को भगाने की कोशिश की तो एक बड़े बंदर ने उन पर हमला कर सिर और कान में काट लिया। इससे वह लहूलुहान हो गए। देर शाम उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लाया गया जहां उन्हें आठ टांके लगाए गए हैं। उनकी हालत खतरे से बाहर है। सामाजिक कार्यकर्ता छत्र सिंह खत्री ने घटना की सूचना तहसीलदार रामप्रसाद को देते हुए पीड़ित को मुआवजा दिलाने की मांग की है। संवाद
....................
पुलिस ने पीड़ित को वापस दिलाए ठगे गए रुपये
पिथौरागढ़। पुनेड़ी निवासी हरीश बोहरा ने 26 मार्च को कोतवाली पिथौरागढ़ में तहरीर दी। बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनसे रिश्तेदार बनकर फोन पे के माध्यम से 80,000 रुपये ठग लिए। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच की। एसआई मनोज पांडेय के नेतृत्व में साइबर सेल की टीम ने आरोपी के खाते को होल्ड करवा पीड़ित को रुपये वापस दिलाए। इसके लिए हरीश ने पुलिस का आभार जताया। एसपी लोकेश्वर सिंह ने साइबर ठगों से सावधान रहने और ठगी होने पर पर साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करने की अपील की है। संवाद
......................
पुलिस ने वारंटी को गिरफ्तार किया
अस्कोट (पिथौरागढ़)। धारा 498(ए)/304(बी) के मुकदमे के लिए ग्राम गराली निवासी गोविंद सिंह न्यायालय में पेश नहीं हो रहा था। इसलिए उसके खिलाफ न्यायालय से गैर जमानती वारंटी जारी हो गया। इस आधार पर कोतवाली अस्कोट के अपर एसआई चंद्र सिंह ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। संवाद
...................
फोटो 14 पीटीएच 29 पी- मुनस्यारी अस्पताल में भर्ती घायल गोविंद सिंह दानू। संवाद