फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग, असहाय, बीमार लोगों में भी वोट देने को उत्साह

Wed, 15 Feb 2017 11:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के जीजीआईसी मतदान केंद्र में व्हील चेयर के सहारे वोट देकर आए विजय सिंह पलियाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लोकतंत्र के महाकुंभ में बुजुर्ग, असहाय, बीमार लोगों में भी वोट देने को लेकर उत्साह दिखा। कोई अपने बूते मतदान केंद्र पहुंचा तो कोई परिजनों की मदद से। धारचूला में 104 वर्षीय महिला ने मतदान किया। ये जिले की सबसे उम्रदराज वोटर बताई जा रही हैं।
विज्ञापन


पिथौरागढ़ नगर के घंटाकरण निवासी 98 वर्षीय विजय सिंह पलियाल ने जीजीआईसी बूथ पर सुबह 10.45 बजे वोट डाला। वह परिजनों के सहयोग से व्हीलचेयर के सहारे मतदान करने पहुंचे। उनका कहना था कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए हर किसी को मतदान करना चाहिए।

निशांत ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ वोट देने पहुंचे
पिथौरागढ़। नगर के सिनेमालाइन निवासी निशांत नगरकोटी (26) ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ वोट देेने के लिए टकाना बूथ पहुंचे। निशांत कुछ समय से बीमार हैं। उन्हें सिलेंडर से ऑक्सीजन देनी पड़ती है। सहयोगियों के साथ कार से मतदान करने पहुंचे निशांत ने मतदान करने के बाद कहा कि वोट के अधिकार का हर किसी को प्रयोग करना चाहिए।
विज्ञापन


नपलच्यू बूथ में 104 वर्षीय आमा ने डाला वोट
धारचूला। धारचूला के नपलच्यू प्राथमिक स्कूल में दोपहर में नपलच्यू गांव निवासी 104 वर्षीय लक्ष्मी नपलच्याल वोट देने पहुंची। मतदान केंद्र तक आने के लिए उन्होंने किसी का सहारा नहीं लिया। शतकवीर आमा और लोगों को मतदान के लिए प्रेरित कर रही थीं। वह कह रही थीं कि सभी को वोट देना चाहिए।

81 वर्षीय मूक बधिर सोबन राम ने इस बार भी डाला वोट
नाचनी। नाचनी के क्वीटी बूथ में 81 वर्षीय मूक बधिर सोबन राम वोट देने पहुंचे। वह सुन-बोल नहीं पाते हैं। अविवाहित सोबन राम प्रत्येक चुनाव में प्रफुल्लित होकर वोट डालते हैं। इलाके में उन्हें जागरूक मतदाता के रूप में जाना जाता है। इस बार भी वह सुबह ही मतदान करने पहुंच गए थे।

95 वर्षीय बसेड़ा दो किमी पैदल चलकर पहुंचे बूथ
थल। डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र के धाराकौली बूथ में पूनीगांव निवासी नेत्र सिंह बसेड़ा (95) वोट देेने पहुंचे। नेत्र सिंह को उनके पुत्र सुंदर बसेड़ा मतदान केंद्र तक लेकर आए। मतदान केंद्र तक आने के लिए इस बुजुर्ग ने दो किमी का पैदल सफर तय किया। नेत्र सिंह भी मतदान जरूरी मानते हैं।

94 वर्षीय पार्वती देवी ने भी डाला वोट
अस्कोट। अस्कोट के देवल गांव निवासी 94 वर्षीय पार्वती देवी ने देवल मतदान केंद्र में वोट डाला। उनको पोता चंदू मतदान केंद्र तक लाया। उनको गांव के एक व्यक्ति ने पीठ पर बैठाकर बूथ तक पहुंचाया। उनका कहना था कि उन्होंने प्रत्येक चुनाव में मतदान किया है। आगे भी मौका मिलेगा तो मतदान जरूर करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें