फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणाईगंगोली के बीसएनएल एक्सचेंज में लगा ताला

विज्ञापन
गणाईगंगोली के बीएसएनएल कार्यालय में लगा ताला। अमर उजाला - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
देश की सरकारी संचार कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के गणाईगंगोली स्थित एक्सचेंज में एक अक्तूबर से ताला लग गया है। एक्सचेंज में तैनात संविदा कर्मी की सेवा समाप्त होने से एक्सचेंज को बंद करना पड़ा है।
विज्ञापन

गणाईगंगोली में करीब दो दशक से बीएसएनएल का एक्सचेंज काम कर रहा था। क्षेत्र की सारी संचार व्यवस्था की जिम्मेदारी इसी एक्सचेंज पर है। एक्सचेंज को संविदा में तैनात कर्मी संचालित करता था। संविदा में तैनात कर्मी प्रकाश सिंह बोहरा की कंपनी ने 30 सितंबर को सेवा समाप्त कर दी है। इस कारण एक अक्तूबर से एक्सचेंज में ताला लग गया है। संविदा कर्मी प्रकाश सिंह बोहरा ने बताया कि वह पिछले 20 वर्ष से कंपनी में संविदा पर कार्यरत था। बताया है कि कंपनी ने जिले में संविदा में तैनात 130 कर्मियों की सेवा समाप्त कर दी है।
बोरा ने बताया कि उन लोगों को पिछले 10 माह से वेतन भी कंपनी ने नहीं दिया है। काम से हटाने से उन लोगों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। कहा कि दो दशक तक काम लेने के बाद उन लोगों को हटाना घोर अन्याय है। एक्सचेंज में ताला लगने से संचार सेवा में भी बाधा आने की संभावना पैदा हो गई है।
विज्ञापन

बीएसएनएल के जेई सुरेंद्र मेहता का कहना है कि संविदा कर्मियों का अनुबंध समाप्त हो गया है। नए अनुबंध किए जा रहे हैं। इसकी प्रक्रिया जारी है। अनुबंध होते ही एक्सचेंजों में कर्मियों की तैनाती हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें