पिथौरागढ़ में आठूं महोत्सव के आयोजन के संबंध में आयोजित बैठक में उपस्थित लोग। संवाद
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ में सातूं- आठूं महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। महोत्सव का आयोजन 23 से 28 अगस्त तक रामलीला मैदान सोरगढ़ में होगा।
आठूं महोत्सव की तैयारियों को लेकर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह माहरा की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि 23 अगस्त को मां गौरा की झांकी पितरौटा और 24 अगस्त को बाबा महेश्वर की झांकी खड़कोट बालिका विद्या मंदिर से निकाली जाएगी। मंच पर बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही हिलजात्रा का आयोजन भी किया जाएगा।
आठूं खेल में भागीदारी के लिए महिला पुरुषों से एक ही वेशभूषा में आने का आग्रह किया गया। बताया गया कि मंच संचालन दीवान सिंह वल्दिया और जनार्दन उप्रेती करेंगे। बैठक में शिवराज सिंह अधिकारी, नीरज जोशी, हेमराज बिष्ट, गिरीश पाठक, दिलीप वल्दिया, गोविंद सिंह, त्रिभुवन लाल साह, नवीन भट्ट, अशोक पाटनी, श्वेता बिष्ट, लीलावती वर्मा आदि उपस्थित थे।