फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में पर्यटक ले ले सकेंगे पहाड़ी व्यंजनों का स्वाद

Mon, 10 Jul 2023 11:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ सरस बाजार स्थित टकाना टीज में पहाड़ी थाली का शुभारंभ के अवसर पर डीएम, सीडीओ और अन्य ल
विज्ञापन
पिथौरागढ़। लोकल फार वोकल को धरातल पर उतारने के लिए टकाना टीज में स्थानीय लोग और पर्यटक पहाड़ी व्यंजनों का स्वाद ले सकेंगे। डीएम रीना जोशी ने पहाड़ी थाली का शुभारंभ किया। प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को यहां पहाड़ी व्यजंन परोसे जाएंगे।
विज्ञापन

साेमवार को टकाना स्थित सरस बाजार में टकाना टीज का शुभारंभ करते हुए डीएम रीना जोशी ने पहाड़ी व्यंजन परोसे जाने की पहल की सराहना की। कहा कि पहाड़ी थाली एक रूप में शुद्ध जैविक भोजन है। इसके माध्यम से पर्यटकों को भी आकर्षित किया जा सकता है। स्थानीय उत्पादों से बने भोजन से किसानों को भी प्रत्यक्ष रूप में लाभ मिलेगा। पहाड़ी थाली में उच्च हिमालयी इलाके के अनाज को प्रयोग में लाया जाता है। सीडीओ वरुण चौधरी ने कहा कि टकाना टीज को सोर संस्कृति स्वयं सहायता समूह के माध्यम से संचालित किया जाता है। इसके माध्यम से पांच महिलाएं आजीविका चला रही हैं।
इस तरह के उद्यमों को सरकार भी प्रोत्साहित कर रही है। टकाना टीज की संचालिका ज्योत्सना धामी ने कहा कि बाहर से आने वाले पर्यटकों के साथ ही स्थानीय लोग पहाड़ी व्यंजन की मांग करते हैं। इसलिए उनके मन में पहाड़ी थाली का विचार आया। पहाड़ी थाली प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को परोसी जाएगी। इसमें स्थानीय सब्जियां और फलों के जूस को भी शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में परियोजना निदेशक आशीष पुनेठा, मुख्य कृषि अधिकारी ऋतु टम्टा, अपर परियोजना अधिकारी दिनेश दिगारी, बीडीओ बिण नरेंद्र पोखरिया, बीडीओ मूनाकोट आशा मेहता, सरस फेडरेशन अध्यक्ष रेखा भट्ट, बबीता कलखुड़िया, प्रियंका सहित कई लोग मौजूद रहे।
इन व्यंजनों का आनंद उठाएंगे लोग
भट्ट की चुड़कानी, गहत के डुबके, पहाड़ी मसूर की खड़ी दाल, भट्ट के डुबके, मडुवे की रोटी, झिंगोरे की खीर, मुनस्यारी का राजमा, आलू का थेचुवा, भांग की चटनी, लाल चावल का भात, मास (उड़द) का बड़ा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें