फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीप पलटी प्रधान सहित आठ घायल

Wed, 20 Mar 2019 09:11 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/ अमर उजाला , धारचूला (पिथौरागढ़)।
विज्ञापन
धारचूला के जिप्ती सड़क में दुर्घटनाग्रस्त जीप। - फोटो : पिथौरागढ़
विज्ञापन
धारचूला तहसील मुख्यालय से 45 किमी दूर घटियाबगड़-जिप्ती सड़क पर जीप अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इस दुर्घटना में ग्राम प्रधान सहित आठ लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


मंगलवार देर शाम को घटियाबगड़-जिप्ती सड़क पर रक्षाताल के पास जीप पलटने से बुंगबुंग की प्रधान गीता देवी, शकुंतला देवी, अंजू देवी, भानु प्रताप सिंह सहित आठ लोग घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही सेना और आईटीबीपी के जवानों ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य किया। इसके बाद मामूली रूप से चोटिल होने पर ग्राम प्रधान सहित पांच यात्रियों का आईटीबीपी के जवानों ने प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया, जबकि शकुंतला देवी, अंजू देवी, भानु प्रताप सिंह को संयुक्त चिकित्सालय लाया गया। जहां पर डॉ.फुरकान ने तीनों का उपचार किया। चिकित्सक ने तीनों की हालत खतरे से बाहर बताई है।

प्रधान गीता देवी और सामाजिक कार्यकर्ता डिगर सिंह ने बताया कि यह सड़क सीमा सड़क संगठन की है। इसी सड़क में सेना और आईटीबीपी के ट्रांजिट कैंप हैं। इसके बावजूद सड़क का सुधार नहीं किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व भी पांच दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। इसके बावजूद कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। डिगर सिंह ने कहा कि यदि शीघ्र सीमा सड़क संगठन और प्रशासन लोगों की मांगों पर ध्यान नहीं देते हैं तो बुंगबुंग, जिप्ती और तांकुल के लोग लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने के निर्णय पर भी विचार कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें