फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के आठों महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव आज

Fri, 07 Sep 2018 10:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ महाविद्यालय में आईकार्ड बनवाते छात्र-छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जिले के आठों महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शनिवार को सुबह साढ़े नौ बजे से डेढ़ बजे तक मतदान होगा, इसके बाद मतगणना कर विजयी प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की जाएगी। साथ ही उन्हें शपथ भी दिलाई जाएगी। धारा-144 लागू होने के चलते छात्र बाजार में विजयी जुलूस नहीं निकाल पाएंगे।

विज्ञापन


छात्रसंघ चुनाव के दो महत्वपूर्ण पदों अध्यक्ष और सचिव पद पर सीधी टक्कर है। मतदान में करीब छह हजार मतदाता भाग लेंगे। उम्मीदवारों ने चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। शुक्रवार को हालांकि कॉलेज में छात्रों का जमावड़ा नहीं दिखाई दिया। बावजूद इसके कुछ छात्र-छात्राओं ने अपने परिचय पत्र बनवाए और फीस जमा की। अपरान्ह को कॉलेज प्रशासन ने बूथ की तैयारियों को लेकर बैठक की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ.अजय शुक्ल ने बताया कि उम्मीदवारों को लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों का पालन करने की सख्ती से हिदायत दी गई है।

मतदान संपन्न कराने के लिए 14 बूथ बनाए गए हैं। बैलेट से मतदान कराया जाएगा। कोतवाल के साथ मतदान को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए चर्चा की गई। कॉलेज के दोनों प्रवेश द्वारों पर पुलिस जवानों के साथ ही प्रवक्ता तैनात रहेंगे। बगैर परिचय पत्र के किसी भी छात्र-छात्रा को कॉलेज परिसर में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन


कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच होगा चुनाव
पिथौरागढ़। छात्रसंघ चुनाव संपन्न कराने के लिए पुलिस ने सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की है। सीओ शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि झूलाघाट और जाजरदेवल के दो एसओ की तैनाती की गई है। दो महिला कांस्टेबलों के साथ दस सब इंस्पेक्टर लगाए गए हैं। लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों का सख्ती से पालन कराने के लिए अपटेक तिराहे से आगे विजयी जुलूस की अनुमति नहीं है। कॉलेज रोड के साथ ही नगर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस मौजूद रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें