फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन सूत्रीय मांगों को लेकर एजूकेशनल मिनिस्टीरियल कर्मियों का प्रदर्शन

विज्ञापन
पिथौरागढ़ में एजुकेशनल मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। संवाद न? - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। तीन सूत्रीय मांगों को लेकर एजूकेशनल मिनिस्टीरियल कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। मांग शीघ्र पूरी नहीं होने पर कर्मचारियों ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

सोमवार को एजूकेशनल मिनिस्टीरियल कर्मचारी सीईओ कार्यालय में एकत्र हुए। यहां उन्होंने विभाग और सरकार के खिलाफ नारे लगाकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य प्रशासनिक अधिकारी , वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी पद पर पदोन्नति से वंचित कर्मचारियों को द्वितीय सूची शीघ्र जारी करने, निदेशालय स्तर पर पदस्थापना में स्थानांतरण एक्ट की अवहेलना व मनमानी पदोन्नति कर्मियों के स्थल में संशोधन करने की मांग की। साथ ही वरिष्ठ सहायक से प्रधान सहायक पद पर सहायक अध्यापक एलटी से प्रवक्ता वर्ग पर पदोन्नति का लाभ 30 जून से देने की भी मांग की गई। वहां जनपदीय अध्यक्ष सौरभ चंद, राजेंद्र सिंह राणा, ईश्वरी लाल साह, दिनेश चंद्र उपाध्याय, कमलेश उप्रेती, ज्योति कुमार पांडेय, संजय पंत, बलवंत रावत, कैलाश बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें