बेड़ीनाग में प्रदेश सरकार का पुतला दहन करते बीएड छात्र-छात्राएंं। संवाद
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। मान्यता प्रमाण पत्र नहीं मिलने से आक्रोशित राजकीय महाविद्यालय के बीएड विभाग के छात्र-छात्राओं ने नारेबाजी कर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। छात्र-छात्राओं का कहना है कि सत्र 2021 के बाद बीएड विभाग का मान्यता प्रमाण पत्र नहीं मिला है। दो वर्ष से छात्रवृत्ति भी नहीं मिली है। बाद में उन्होंने प्राचार्य के माध्यम से कुलसचिव, शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भी भेजा। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र मान्यता प्रमाण पत्र और छात्रवृत्ति नहीं मिली तो वे आंदोलन के लिए विवश होंगे। वहां चंद्रप्रकाश, रोहित रौतेला, हिमांशु जोशी, प्रदीप कुमार, पारस कांडपाल, वंदना धपोला, वंदना पंत, दीपिका पाठक, मीता जोशी, नैंसी सनवाल आदि मौजूद रहे। संवाद