पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ जिले के सीमांत धारचूला क्षेत्र में रविवार सुबह 5.55 बजे भूकंप का हल्का झटका महसूस किया गया।
आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.9 दर्ज की गई। भूकंप का केंद्र भारत-नेपाल सीमा पर था और गहराई पांच किलोमीटर थी।
कम तीव्रता का भूकंप होने से ज्यादातर लोगों को इसकी जानकारी नहीं हुई। भूकंप से किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।