फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: हरियाली के लिए रो रही धरती

Thu, 20 Jul 2023 11:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ महाविद्यालय परिसर में पौधरोपण के अवसर पर उप​​स्थित छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
मुवानी/पिथौरागढ़। राजकीय महाविद्यालय मुवानी के छात्र- छात्राओं ने बाजार में पर्यावरण जागरूकता रैली निकाली। उन्होंने काॅलेज परिसर और मुगरौली में पौधरोपण सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न प्रजाति के 100 पौधों का रोपण किया। प्राचार्य डॉ. गिरीश चंद्र पंत ने बताया कि पौधरोपण कार्यक्रम सप्ताह भर चलेगा। इस मौके पर डॉ. सुधीर कुमार, डॉ. रूपेश कुमार, राजकमल किशोर, डॉ. नीमा जोशी, धर्मेंद्र सिंह, अंशुल कुमार, दिवाकर सोनार समेत ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन

पीजी काॅलेज पिथौरागढ़ के संस्कृत विभाग ने हरेला सप्ताह के तहत पौधरोपण किया। संस्कृत की विभाग प्रभारी प्रो. शालिनी शुक्ला ने जैव विविधता में पेड़, पौध के महत्व से अवगत कराया। डॉ. बबीता कांडपाल, डाॅ. निमिता कन्याल ने लगाए गए पौधों के संरक्षण पर जोर दिया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. पुष्कर सिंह बिष्ट आदि रहे। संवाद .
...............
पिथौरागढ़ में नमो वाटिका का शुभारंभ
पिथौरागढ़। भाजपा कार्यालय में डीडीहाट विधायक बिशन सिंह चुफाल और भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी ने नमो वाटिका का शुभारंभ किया। इस दौरान विधायक चुफाल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधरोपण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक पौधा कार्यालय को मुहिम सराहनीय है। इस मौके पर वरिष्ठ नेता भाजपा केदार जोशी, नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद रावत, सहकारी बैंक अध्यक्ष मनोज सामंत, राकेश देवलाल, महिमन कन्याल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन







फोटो विवरण-20पीटीएच25 पी- पिथौरागढ़ भाजपा कार्यालय में नमो वाटिका का शुभारंभ करते विधायक बिशन सिंह चुफाल और जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी।

नमामि गंगे केहुई कविता पाठ और पोस्टर प्रतियोगिता

लोहाघाट (चंपावत)। राजकीय पीजी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में नमामि गंगे और अर्थ हर गंगे परियोजना के तहत हरेला पखवाड़ा मनाया गया। इसमें कविता पाठ और पोस्टर प्रतियोगिता हुई। छात्र-छात्राओं ने कविताओं के जरिए श्रोताओं की वाहवाही लूटी। प्राचार्य प्रो. संगीता गुप्ता ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्वरचित कविता पाठ प्रतियोगिता में बीएड विभाग से गोपाल राम ने अपनी कविता हरियाली रो रो कर पुकार रही है की शानदार प्रस्तुति दी।
निर्णायक डॉ. अर्चना त्रिपाठी, भूप सिंह धामी ने सहयोग किया। कविता में प्रियांशी ढेक ने पहला, मंयक भट्ट और हर्षित फर्त्याल ने दूसरा और संतोषी अधिकारी, प्रियंका चंद ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अव्वल रहे प्रतियोगियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। यहां नोडल अधिकारी डॉ. सुमन पांडेय, डॉ. लता कैड़ा, डॉ. प्रकाश लखेड़ा, डॉ. कमलेश सक्टा, रमेश चंद्र भट्ट, रमेश चंद्र जोशी, नवीन राय, गरिमा, मंजू विशाखा थीं। इधर, सरस्वती शिशु मंदिर सिप्टी में हरेला सप्ताह के तहत छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और अभिभावकों ने पौधरोपण किया।। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के गोविंद सिंह महर के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में विद्यालय में फलदार पेड़ पौधे तथा फूलों के पौधों का रोपण किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य सतीश जोशी, प्रकाश चंद्र जोशी, नेहा महर आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन



फोटो 20 सीपीटी 07 पी।
फोटो 20 एलएचजी 03 पी
फोटो 20 पीटीएच 02 पी- मुवानी काॅलेज परिसर में पौधरोपण करते छात्र-छात्राएं। संवाद
फोटो 20 पीटीएच 09 पी- पिथौरागढ़ महाविद्यालय परिसर में पौधरोपण के अवसर पर उपस्थित छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें