फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविवार तक नगर की वन वे ट्रैफिक व्यवस्था रोकी

विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। नगर के मुख्य मार्ग पर पानी की पाइपलाइन बिछाने का काम होने से बैंक और तहसील रोड पर लगातार जाम लग रहा है। इस समस्या को सुलझाने के लिए प्रशासन ने रविवार तक नगर में लागू वन वे ट्रैफिक व्यवस्था पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन

एसडीएम केएन गोस्वामी की अध्यक्षता में हुई बैठक में नगर में लग रहे जाम का मुद्दा स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने प्रमुखता से उठाया। इस पर एसडीएम गोस्वामी ने पुलिस और राजस्व विभाग को नगर में लागू वन वे ट्रैफिक व्यवस्था को रविवार तक रोकने के निर्देश दिए। वहीं दोपहिया वाहनों को नगर के मुख्य मार्गों से हटाकर रामलीला मैदान में पार्क करने को कहा गया।
एसडीएम ने पेयजल निगम को रविवार तक नगर में पाइपलाइन बिछाने का कार्य पूरा करने को कहा, ताकि सोमवार से वन वे ट्रैफिक व्यवस्था को पूर्व की तरह लागू किया जा सके। वहीं रविवार तक बैंक रोड और तहसील रोड पर वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से बंद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें