फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: डीडीहाट में नगर की सड़कों पर दौड़ेंगे ई-रिक्शा

Tue, 29 Apr 2025 11:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीहाट(पिथौरागढ़)। अब नगर में लोग ई रिक्शा से आवाजाही करेंगे। नगर के साथ ही यहां पहुंचे लोगों की आवाजाही सुगम बनाने के लिए जल्द ही सड़कों पर ई रिक्शा दौड़ेंगे। पहले चरण में पालिका ने दो ई रिक्शा के संचालन का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

नगर में लगातार बढ़ रहे वाहनों के दबाव को कम करने के लिए नगर पालिका ने मुख्य मार्गों पर ई-रिक्शा संचालन का निर्णय लिया है। पालिकाध्यक्ष गिरीश चुफाल ने बताया कि पहले चरण में दो ई-रिक्शा सड़कों पर दौड़ेंगे। वाहन पार्किंग जोन में खड़े रहेंगे और लोग ई-रिक्शा से आवाजाही करेंगे तो नगर में जाम की समस्या से भी मुक्ति मिलेगी। ई-रिक्शा के संचालन के बाद चारपहिया वाहनों को पार्किंग स्थल पर ही खड़ा करना अनिवार्य होगा। वहीं तहसील रोड के किनारे दोपहिया वाहनों को पार्क करने की व्यवस्था भी जल्द लागू की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें