पिथौरागढ़ रामलीला मैदान में प्रदर्शन करते विभिन्न संगठन के लोग।
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। दुष्कर्म पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए नागरिक मंच के नेतृत्व में मंगलवार को रामलीला मैदान में विभिन्न संगठन के लोगों ने प्रदर्शन किया। एडवोकेट अलोक चौधरी ने कहा कि शांत क्षेत्रों में अपराध होना शर्मनाक है।
निर्मला पांडेय ने कहा कि महिलाओं के साथ हो रही उत्पीड़न की घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन को सहयोग करना चाहिए। रेनू ठाकुर ने कहा कि मुनस्यारी में नौ जून को एक महिला के साथ 13 लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगा था। बीआरओ के वाहन चालक के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया था, लेकिन उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी। इसकी शिकायत सीएम पोर्टल और एसटी आयोग में दर्ज की गई थी।
कहा कि मामले में पीड़ित महिला का पक्ष प्रशासन के उच्चाधिकारियों के सामने रखा जाएगा। ताकि महिला को न्याय मिल सके। प्रदर्शन में पीएस धर्मशक्तू, सुशील खत्री, भागीरथी पोखरियाल, बीना सौन, बबीता मेहता, लक्ष्मण धामी, सुरेंद्र आर्य, किरन जोशी आदि रहे।