फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवलदार दुर्योधन ने नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीता सिल्वर

Wed, 14 Dec 2016 10:36 PM IST
कालिका रावल/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
बाक्सिंग प्रतियोगिता में उपविजेता दुर्योधन सिंह नेगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पिथौरागढ़ का एक और सितारा बॉक्सिंग के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन कर रहा है। मुनस्यारी तहसील के धूरातोली निवासी सेना मेंहवलदार दुर्योधन सिंह नेगी ने गुवाहाटी में चल रही नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में मंगलवार को सिल्वर मेडल हासिल किया है। फाइनल में दुर्योधन ने दो बार के ओलंपियन एवं राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता अर्जुन अवार्डी मनोज कुमार को कड़ी टक्कर दी और मामूली अंतर से हारे।
विज्ञापन


आठ दिसंबर से गुवाहाटी में चल रही नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में सर्विसेज से खेलने वाले मुक्केबाज दुर्योधन की 13 दिसंबर को 69 किलो भार वर्ग के फाइनल में दो बार के ओलंपियन रेलवे के मनोज कुमार से भिड़ंत हुई। दुर्योधन ने जबरदस्त खेल दिखाते हुए मनोज कुमार के पसीने छुड़ा दिए। कड़े संघर्ष में मुकेश कुमार ने 3-2 से मुकाबला जीता। दुर्योधन को सिल्वर पदक मिला।

दुर्योधन वर्ष 2013 में आल इंडिया बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्ड पदक जीत चुके हैं। उन्होंने वर्ष 2013 में ही इंटर सर्विसेज बॉक्सिंग चैंपियनशिप में सिल्वर, वर्ष 2014 में इंटर सर्विसेज बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्ड और वर्ष 2015 में सीनियर मेन बॉक्सिंग नेशनल चैंपियनशिप में भी गोल्ड पदक जीता। पूर्व में इंडोनेशिया में हुए प्रेसिडेंट कप में भी प्रतिभाग कर चुका है। अगस्त 2004 में 4 कुमाऊं रेजीमेंट में भर्ती हुए दुर्योधन इस समय सर्विसेज टीम के साथ पूना में हैं। दुर्योधन धूरातोली के रतन सिंह नेगी के सुपुत्र हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें