मानस एकेडमी सिटी कैंपस में धूमधाम से दुर्गा महोत्सव मनाया गया। देवी के 14 रूपों की प्रस्तुति दी गई। महोत्सव में मंचन करने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय प्रशासन की ओर से सम्मानित किया गया।
महोत्सव के तहत विद्यार्थियों ने मां दुर्गा के 14 रूपों शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, कात्यायिनी, स्कंदमाता, कालरात्रि, महागौरी, सिद्धिदात्री, भाविनी, विनायकधारिणी, अनेक शस्त्रधारिणी, वन दुर्गा और महिषासुर मर्दिनी की शानदार प्रस्तुति दी। भजन संध्या का आयोजन किया गया। देवी के 14 स्वरूपों की प्रस्तुति प्रतियोगिता में कृतिका तिवारी ने पहला स्थान प्राप्त किया। अद्या सेन ने दूसरा, दीक्षा सेन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। भजन संध्या में शिवांगी पुनेड़ा और यामिनी कापड़ी ने पहला स्थान प्राप्त किया। अक्षरा बिष्ट ने दूसरा, सुजल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में निर्णायक रंगकर्मी योगेश भट्ट, रोहित पुनेड़ा ने निभाई।
मुख्य अतिथि प्रोफेसर आरसी पांडे ने प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि रंगमंचीय प्रस्तुति के लिए आत्मविश्वास की काफी आवश्यकता होती है। मानस एकेडमी के विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास की झलक दिखाई। विद्यालय के निदेशक डॉ. अशोक कुमार पंत ने कहा कि विद्यार्थियों का शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक और कलात्मक विकास करने और विद्यार्थियों में आदर्श नागरिक के गुण विकसित करने के लिए संस्थान हमेशा प्रयासरत रहता है।