फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाई में गिरा डंपर पेड़ से अटककर रुक गया, चालक जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
नाचनी (पिथौरागढ़)। मुनस्यारी से नाचनी को आ रहा डंपर बनिक के समीप अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल चालक को सीएचसी मुनस्यारी में भर्ती कराया गया है। रविवार सुबह डंपर चालक वंशीराम निवासी कुमालगांव (थल) बनिक के पास नियंत्रण खो बैठा। इससे डंपर खाई में गिरने के बाद लगभग 50 मीटर नीचे एक पेड़ से टकराकर अटक गया। घास काटने गई महिलाओं ने दुर्घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी। सूचना पर नाचनी और मुनस्यारी से पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घायल को ग्रामीणों की मदद से निकाला। इसके बाद घायल को उपचार के लिए सीएचसी मुनस्यारी भेजा गया। बताया जा रहा है कि क्षतिग्रस्त डंपर दरकोट में सड़क डामरीकरण के लिए डामर लेकर आ रहा था। दुर्घटना के समय वाहन में चालक ही मौजूद था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें