नाचनी (पिथौरागढ़)। मुनस्यारी के गिरगांव के पोस्टमैन की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव बिर्थी फॉल के गधेरे में ताला में पड़ा मिला। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए पिथौरागढ़ भेज दिया है। गिरगांव निवासी प्रहलाद सिंह सयाला पुत्र खड़क सिंह सयाला उम्र 55 साल गिरगांव पोस्टआफिस में पोस्टमैन था। रविवार की सुबह बिर्थी फाल के पास एक तालाब में पड़ा मिला। ग्रामीण सुंदर सिंह राठौर ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि मृतक प्रहलाद सिंह पिछले दो दिन से लापता था। मृतक के दो बेटे और दो बेटियों की शादी हो चुकी है। प्रह्लाद सिंह की मौत के बाद उसकी पत्नी नंदी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। नाचनी के थानाध्यक्ष दीपक बिष्ट ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा।.