फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केबल बिछाने के लिए खोद डाली सड़क

Sun, 08 Oct 2017 10:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
थल-सातशिलिंग सड़क पर केबल लाइन बिछाने के लिए जेसीबी से की जा रही खुदाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थल-सातशिलिंग सड़क के किनारे एक निजी संचार कंपनी की जमकर मनमानी चल रही है। कंपनी ने केबल लाइन बिछाने के लिए जेसीबी से खुदाई शुरू की। इससे पहले से ही बेहद खराब हालत में पहुंची इस सड़क की दशा और खराब हो गई है। इस निजी कंपनी को केबल लाइन बिछाने की अनुमति देते समय पूर्व जिलाधिकारी डा. रंजीत सिन्हा ने सख्त निर्देश दिए थे कि खुदाई के लिए मशीनों का उपयोग न किया जाए और खुदाई का सारा काम मजदूरों के माध्यम से कराया जाए, लेकिन कंपनी ने इस आदेश का खुला उल्लंघन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


बताया गया कि जेसीबी से खुदाई के कारण सड़क को भारी नुकसान पहुंच रहा है। कई स्थानों पर तो सड़क खतरनाक हालत में पहुंच गई है। जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार ने इस मामले की जानकारी जिलाधिकारी सी रविशंकर को दी है और पूर्व जिलाधिकारी की ओर से जारी निर्देशों का हवाला देते हुए मांग की कि शीघ्र जेसीबी से केबल लाइन बिछाने को की जा रही खुदाई को बंद किया जाए।

जिला पंचायत सदस्य ने कहा कि इस सड़क की शासन स्तर पर जांच भी चल रही है, क्योंकि एडीबी निर्माण खंड ने सुधारीकरण के नाम पर इस सड़क में घपला किया है। जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया है कि इस मामले में शीघ्र कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें