फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: सिस्टम की करनी से दो तहसीलों के बीच चकरघिन्नी बने ग्रामीण

विज्ञापन
अस्कोट क्षेत्र का गर्जिया गांव। संवाद
विज्ञापन
अस्कोट (पिथौरागढ़)। गोरी नदी के किनारे बसे गर्जिया ग्राम पंचायत के लोग दुश्वारियां झेल रहे हैं। ग्राम पंचायत दो तहसीलों के बीच बंटी हुई है। तीन गांवों के लोगों को बंगापानी और तीन गांवों के लोगों को डीडीहाट तहसील जाना पड़ रहा है। कनालीछीना विकासखंड में शामिल ग्राम पंचायत के लोग दो तहसीलों में हुए बंटवारे से परेशान हैं।
विज्ञापन

गर्जिया ग्राम पंचायत में करीब 90 प्रतिशत बीपीएल परिवार रहते हैं। करीब 600 की आबादी वाले ग्राम पंचायत के गर्जिया, मड़ाली, और गर्जिया धार तोक के लोगों को तहसील के काम के लिए 45 किलोमीटर दूर बंगापानी जाना पड़ता है। इसके अलावा हरिपुर, चमलेख और घुघचूला तोक के ग्रामीण 15 किलोमीटर दूरी पर स्थित डीडीहाट तहसील में शामिल हैं। पूर्व प्रधान नरेंद्र सिंह बसेड़ा ने कहा कि बंगापानी तहसील के अस्तित्व में आने पर ग्रामीणों के विरोध के बावजूद उन्हें इसमें शामिल कर दिया गया। यदि बंगापानी में कर्मचारी नहीं मिलते हैं तो ग्रामीणों को काम कराने के लिए 70 किमी दूर धारचूला जाना पड़ता है।

रिटायर्ड विंग कमांडर प्रवीण पंत, दीवान सिंह खोलिया, लक्ष्मण सिंह भंडारी, कमान सिंह पाल, अर्जुन सिंह, महेंद्र बसेड़ा, सूरज बसेड़ा ने कहा कि दो तहसीलों में शामिल होने से ग्रामीण काफी परेशान हैं। विषय भौगोलिक परिस्थिति और ग्रामीणों की सुविधा को देखते हुए ग्राम पंचायत को पूर्व की भांति डीडीहाट तहसील में शामिल किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

सड़क नहीं होने से होती हैं परेशानियां
ग्रामीणों ने कहा कि गर्जिया गांव के कई तोक सड़क से नहीं जुड़े हैं। ग्रामीण पैदल आवाजाही कर तहसील पहुंचने के लिए मजबूर हैं। कहा कि ग्रामीणों की दिक्कत को कम करने के लिए सभी तोकों को सड़क से जोड़ना जरूरी है।
ग्रामीणों की प्रतिक्रिया
गर्जिया गांव दो तहसीलों में शामिल होने से ग्रामीण दिक्कत झेल रहे हैं। पूर्व की तरह पूरे गांव को डीडीहाट तहसील में शामिल किया जाना चाहिए। -गायत्री देवी, ग्राम प्रधान, गर्जिया।
हमारी ग्राम पंचायत दो तहसीलों में शामिल है जबकि विकासखंड कनालीछीना है। यह हम सब गांव वालों पर भारी पड़ रहा है। ग्राम पंचायत को फिर से डीडीहाट तहसील में शामिल करना चाहिए। -सूरज बसेड़ा, गर्जिया
प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीण अपनी समस्या के साथ पूर्व की भांति डीडीहाट तहसील में शामिल करने का प्रस्ताव डीडीहाट तहसील को देने के साथ एक प्रति उनको भी दें। इसके बाद मामले को विधानसभा में उठाया जाएगा। बिशन सिंह चुफाल, विधायक, डीडीहाट
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें