डॉ. नरेंद्र शर्मा।
पिथौरागढ़। जिला अस्पताल के रक्तकोष प्रभारी डॉ. नरेंद्र शर्मा को पदोन्नति मिली है। उन्होंने 27 साल तक सीमांत जिले में अपनी सेवा देते हुए जगह-जगह रक्तदान शिविर लगाकर हर जरूरतमंद को खून उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अब वह प्रभारी निदेशक के रूप में देहरादून में अपनी सेवा देंगे। उनकी पदोन्नति के बाद रक्तकोष प्रभारी का पद रिक्त हो गया है, इससे सीमांत के लोगों की दिक्कत बढ़ गई है।
डॉ. शर्मा ने कहा कि देहरादून में सेवा के दौरान भी जिला अस्पताल में ब्लड बैंक की व्यवस्थाओं पर नजर रखेंगे और समय-समय पर रक्तदान शिविर लगाएंगे। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने का उनका हमेशा प्रयास रहेगा।
सीएमओ डॉ. एचएस ह्यांकी का कहना है कि जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में तैनात रक्तकोष प्रभारी की पदोन्नति हुई है। फिलहाल रक्तकोष प्रभारी की तैनाती नहीं हुई है, इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद