फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: सड़क के अभाव में बीमार महिला को डोली से पहुंचाया बंगापानी

Tue, 27 May 2025 10:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
आलम दारमा गांव तक में सड़क नहीं होने से उबड़-खाबड़ रास्ते से बीमार महिला को डोली पर पैदल ले जाते
विज्ञापन
बंगापानी(पिथौरागढ़)। सड़क नहीं होने से आलम दारमा की बीमार महिला हेमा देवी को सड़क तक लाने के लिए डोली का सहारा लेना पड़ा। सड़क तक आने के लिए पक्का पैदल रास्ता भी नहीं बना है। इसके चलते डोली से लाने में भी जोखिम बना है।
विज्ञापन

मंगलवार को बंगापानी क्षेत्र के ग्राम सभा आलम दारमा निवासी हेमा देवी (72) पत्नी धन सिंह धामी की अचानक तबीयत खराब हो गई। बीमार बुजुर्ग महिला को मुख्य सड़क बंगापानी तक लाने के लिए ग्रामीणों ने डोली की व्यवस्था की और ऊबड़-खाबड़ रास्ते से जैसे तैसे सड़क तक पहुंचाया। ग्रामीणों के मुताबिक परिजन उन्हें एक रात बंगापानी में ठहराने के बाद बुधवार की सुबह जिला अस्पताल पिथौरागढ़ पहुंचेंगे।
ग्रामीणों का कहना है कि उनके गांव के लिए 2016 से सड़क और 2019 से पुल का कार्य चल रहा है, लेकिन आज तक न सड़क बन पाई है न ही निर्माणाधीन पुल। कहा कि सरकार सिस्टम कितना उदासीन है इसका अंदाजा गोरी नदी पर चल रहे पुल के निर्माण कार्य से लगाया जा सकता है। ठेकेदार की मनमर्जी से क्षेत्र में अब तक सड़क नहीं पहुंच सकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें