फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पार्किंग के अभाव में बेड़ीनाग नगर में सड़कों पर पार्क हो रहे वाहन

Wed, 23 Jul 2025 11:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
 बेड़ीनाग नगर की सड़कों पर दिन में इस तरह लगता है जाम। संवाद
विज्ञापन
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। बेड़ीनाग नगर में पार्किंग की व्यवस्था अब तक नहीं हो सकी है। इस वजह से यहां पर वाहनों को सड़क पर ही पार्क किया जाता है जिसके चलते अक्सर जाम की स्थिति पैदा हो जाती है।
विज्ञापन

बेड़ीनाग नगर पंचायत से उच्चीकृत कर नगरपालिका बनाया जा चुका है। हाल के वर्षों में नगर में जनसंख्या के साथ ही वाहनों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है जबकि जनसुविधाओं के नाम पर एक पार्किंग तक नहीं सकी है। पार्किंग नहीं होने से मजबूरी में कार, ट्रक, स्कूल बस सहित दोपहिया वाहनों को सड़क किनारे पार्क किया जा रहा है। सड़क के एक ओर वाहन पार्क होने और बड़े वाहनों के गुजरने पर जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। बाजार क्षेत्र में राहगीरों के चलने के लिए भी स्थान नहीं बचता है। ऐसे में कई बार पैदल चल रहे लोगों के तेज रफ्तार वाहनों की चपेट में आने का भी खतरा रहता है। पार्किंग नहीं होने से स्थानीय लोग काफी परेशान हैं।
इनसेट
पर्यटकों की बनी रहती है आवाजाही
बेड़ीनाग। बेड़ीनाग पर्यटन स्थल है। यहां चौकोड़ी में बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। इसके अलावा पाताल भुवनेश्वर गुफा के दर्शन के लिए आने वाले पर्यटक भी वाहनों से बेड़ीनाग बाजार क्षेत्र से ही आवागमन करते हैं। यदि पार्किंग होती तो स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटकों को भी वाहन पार्क करने की सुविधा मिलती।
विज्ञापन

इनसेट
पार्किंग सुविधा के लिए करना होगा इंतजार
बेड़ीनाग। बेड़ीनाग में 7.24 करोड़ की लागत से बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण किया जा रहा है। कार्यदायी संस्था ग्रामीण निर्माण निगम है। शुरुआती चरण होने से पार्किंग सुविधा के लिए अभी लोगों को इंतजार करना होगा। नगरपालिका के ईओ भगवत पांडेय का कहना है कि बहुमंजिला पार्किंग के निर्माण के बाद लोगों को पार्किंग की सुविधा मिलेगी। नगर क्षेत्र में लोगों को जरूरी सुविधाएं मिलें, इसके प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


..................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें