फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीकर गांव में घुसे तो लगेगा पांच हजार जुर्माना

Sun, 08 May 2016 10:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी
विज्ञापन
पांच हजार जुर्माना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ग्राम पंचायत तल्ला दुम्मर की महिलाओं ने एलान किया है कि यदि गांव में कोई व्यक्ति शराब पीकर घुसा या फिर शराब बेचते पकड़ा जाएगा तो उससे महिला मंगल दल पांच हजार रुपये का जुर्माना वसूल करेगी। महिलाओं ने गांव में शराबबंदी के खिलाफ व्यापक अभियान चलाने का फैसला लिया है। महिलाओं के इस अभियान को गांव के कई लोगों ने मदद का एलान किया है।
विज्ञापन


महिला मंगल दल अध्यक्ष शीला देवी और कोषाध्यक्ष कमला देवी ने कहा कि शराब के कारण गांव में माहौल लगातार खराब हो रहा है। कुछ लोग अवैध रूप से गांव में शराब पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बार-बार ऐसा नहीं करने की अपील का नशेड़ियों और नशे के कारोबारियों पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। अब जुर्माना वसूलना ही एकमात्र चारा है। उन्होंने अपने फैसले की जानकारी एसडीएम और डीएम को भी दे दी है। साथ ही प्रशासन से मांग की है कि महिलाओं के इस अभियान में मदद दें।

ग्राम प्रधान पंकज सिंह ने कहा कि इससे गांव में शांति आएगी और शराब के कारण बर्बादी के कगार पर पहुंचे परिवारों को बचाया जा सकेगा। इसके अलावा नई पीढ़ी को भी नशे की लत में फंसने से रोका जा सकेगा। महिला मंगल दल ने रविवार से ही से यह नियम लागू कर दिया है। महिलाओं की ओर से लिए गए इस फैसले के कारण रविवार को पहले दिन कोई भी शराब पीकर गांव में नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें