फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में मल्टी स्टोरी पार्किंग बनी नशेड़ियों का अड्डा

विज्ञापन
पिथौरागढ़ में सीओ को ज्ञापन देते उक्रांद कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। देव सिंह मैदान के पास बनी बहुमंजिली पार्किंग नशेड़ियों को अड्डा बन गई है। उक्रांद कार्यकर्ताओं ने सीओ को ज्ञापन देकर अराजक तत्वों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी नेतृत्व में उक्रांद कार्यकर्ताओं ने सोमवार को सीओ महेश जोशी को ज्ञापन सौंपा। इसमें बताया कि देव सिंह मैदान के पास बनी पार्किंग में नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है।
पार्किंग की सबसे ऊपर स्थित दर्शक दीर्घा वाले हिस्से में प्रेमी जोड़े बैठे रहते हैं। उन्होंने पार्किंग स्थल की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन और नगरपालिका को संयुक्त प्रयास करने की मांग की। उनकी मांग पर नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत ने वहां सीसीटीवी लगाने का आश्वासन दिया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों का आश्वासन पूरा होने पर अवांछित गतिविधियों पर अंकुश लग सकेगा।
विज्ञापन

सीओ ने गश्त बढ़ाने और अवांछित गतिविधियों पर अंकुश लगाने का आश्वासन दिया। वहां सुमित जोशी, ईश्वर सिंह भाट, विनय पांडेय, गजेंद्र सिंह बिष्ट, राजेश कुमार, सुरेश चौसाली, गोविंद सिंह बोरा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें