फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में दवा प्रतिनिधि संघ ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
पिथौरागढ़ गांधी चौक में दवा प्रतिनिधियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला दवा प्रतिनिधि संघ ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। दवा प्रतिनिधियों ने कहा कि केंद्र सरकार अपनी नीतियों से श्रमिक कानूनों को कमजोर करने का काम कर रही है। उन्होंने जनहित में मजबूत कानून बनाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

शुक्रवार को दवा प्रतिनिधि संघ के जिलाध्यक्ष भुवन पांडे के नेतृत्व में दवा प्रतिनिधियों ने गांधी चौक पर एकत्र होकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए। उन्होंने कहा कि सरकार उद्योगपतियों के दबाव में लगातार श्रम कानूनों को कमजोर कर रही है। आज देश का युवा बेरोजगार होने से परेशान है। सरकार राहत देने के बजाय उनको सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर कर रही है। संगठन के प्रदेश सचिव पीके मिश्रा ने कहा कि सरकार को श्रमिक, किसान, जन विरोध विधेयक तुरंत वापस लेने चाहिए। जिला सचिव भगवान सिंह ने कहा कि सभी को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और जीवन रक्षक दवाएं मुफ्त मिलें।
जिला उपाध्यक्ष जीवन पंत ने कहा कि सभी को रोजगार मिले और बेरोजगारों के खातों में सरकार सात हजार प्रति माह डाले, ताकि देश का परेशान युवा बेरोजगारी के चलते आत्महत्या न करें। जिला संयुक्त सचिव सुरेश जोशी और कोषाध्यक्ष गंभीर भंडारी ने कहा कि कोरोना काल में कंपनियों से निकाले गए लोगों की नौकरी फिर से बहाल की जाए। सरकारी अस्पतालों में गरीबों का इलाज फ्री हो। कोरोना काल में गरीब, मध्यम वर्ग के बिजली, पानी के बिलों में छूट मिले या माफ किए जाएं। प्रदर्शन करने वालों में ललित मोहन, दीपक जोशी, जितेंद्र पांडे, मनोज भंडारी, गिरधर, पवन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें