फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शव यात्रा में गया ग्रामीण नहाते समय नदी में बहा

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। शव यात्रा में गया एक ग्रामीण नदी में नहाते समय बह गया। ढूंढखोज के बाद भी ग्रामीण का कोई पता नहीं चल सका। बृहस्पतिवार रात इग्यारदेवी क्षेत्र के सिरमोड़ा गांव के एक युवक की दुर्घटना में मौत हो गई थी। शुक्रवार को उसका घाट में दाह संस्कार किया गया। तोली फगाली निवासी 40 वर्षीय हरीश जोशी भी युवक की शव यात्रा में शुक्रवार को घाट गया था। सरयू और रामगंगा के संगम स्थल पर नहाते समय वह अचानक बह गया। जब तक आसपास मौजूद लोग उसे बचाने का प्रयास करते वह काफी दूर तक बहने के बाद लापता हो गया। लोगों की सूचना पर घाट चौकी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर नदी में सर्च अभियान चलाया लेकिन कोई पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें