पिथौरागढ़। भाटकोट में अधेड़ का शव घर में लटका मिला। पुलिस के मुताबिक भाटकोट निवासी अरुण सिंह उम्र (52) वर्ष ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। कोतवाल रमेश तनवार ने बताया कि अरुण ने मकान के अंदर दुपट्टे का फंदा लगाकर आत्महत्या की। वह ट्रक चालक था। घटना का कारण पता नहीं चल सका।